तेज रफ्तार स्कार्पियो वृक्ष से टकराई, 2 लोग गंभीर घायल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 Sep, 2020 01:22 PM

2 people seriously injured after a high speed scorpio hit the tree

गांव पतारा के मोड़ पर एक तेज-रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी वृक्ष से टकरा गई और उसमें सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रामा मंडी के जौहल.......

जालंधर(महेश): गांव पतारा के मोड़ पर एक तेज-रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी वृक्ष से टकरा गई और उसमें सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रामा मंडी के जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे संबंधी जानकारी लेने के लिए पहले थाना रामा मंडी, फिर नंगल शामा (दकोहा) पुलिस चौकी और देहात पुलिस के थाना पतारा से संपर्क किया गया तो सभी ने यही कहा कि उन्हें इस हादसे के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

इतना ही नहीं यह कहकर भी पल्ला झाड़ते रहे कि उनके एरिया में ऐसा कोई भी हादसा नहीं हुआ है। अस्पताल में उपचाराधीन लोगों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। एक की हालत नाजुक तथा दूसरे की खतरे से बाहर बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि गाड़ी काफी तेज थी और किसी अन्य गाड़ी को ओवरटेक करते समय गाड़ी बेकाबू होकर वृक्ष से जा टकराई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!