2 नाबालिग लड़कियों के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में 2 व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Vandana,Updated: 03 Feb, 2020 06:50 PM

2 people arrested for rape of 2 minor girls

स्थानीय एक गांव में गत दिवस 2 दलित नाबालिग सगी बहनों के साथ 4 व्यक्तियों ने दुष्कर्म किया था...

संगत मंडी(मनजीत): स्थानीय एक गांव में गत दिवस 2 दलित नाबालिग सगी बहनों के साथ 4 व्यक्तियों ने दुष्कर्म किया था, जिनमें से गांव के ही 2 व्यक्ति शामिल थे। पीड़ित लड़कियों के पिता बग्गा सिंह ने उक्त आरोपियों के खिलाफ थाना संगत में मामला दर्ज करवाया गया था परन्तु पुलिस की ढीली कार्रवाई के चलते उसने रेलगाड़ी के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। 

जब इस संबंधी थाना संगत के प्रभारी गौरववंश सिंह से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में 4 व्यक्तियों जसविन्द्र सिंह पुत्र केवल सिंह, दियाल सिंह पुत्र लीला सिंह वासी भगवानगढ़ और अमितपाल सिंह पुत्र मंगा सिंह व मंगा सिंह पुत्र जंटा सिंह वासी त्योना के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इनमें से जसविन्द्र सिंह व दियाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार दोनों बाप-बेटे को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!