Edited By Kamini,Updated: 24 Feb, 2022 10:03 PM

पंजाब में कोरोना वायरस के मामले निरंतर कम हो रहे हैं। आज राज्य में 107 पॉजिटिव मरीज सामने आए जबकि 2 मरीजों की मौत...........
लुधियाना (सहगल) : पंजाब में कोरोना वायरस के मामले निरंतर कम हो रहे हैं। आज राज्य में 107 पॉजिटिव मरीज सामने आए जबकि 2 मरीजों की मौत हो गई स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार विभिन्न जिलों में आज 194 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। राज्य में अब 903 एक्टिव मरीज रह गए हैं मरीजों के निरंतर कम होने के कारण पॉजिटिविटी दर 0.47 प्रतिशत रह गई है। मृतक मरीजों में एक फिरोजपुर जबकि दूसरा साहिबजादा अजीत सिंह नगर का रहने वाला था। पॉजिटिव मरीजों में साहिबजादा अजीत सिंह नगर से 18, जालंधर से 13, होशियारपुर से 11, लुधियाना व पठानकोट में 9-9 तथा गुरदासपुर से 6 मरीज सामने आए हैं। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 87 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं जबकि 11 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। 27 मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। उल्लेखनीय है कि अब तक 757744 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 17694 मरीजों की मौत हो चुकी है अधिकारियों के अनुसार चिंताजनक पहलू यह है कि राज्य में वैक्सीनेशन काफी कम हो रही है। आज 66762 लोगों ने वैक्सीन लगवाई जिसमें 27324 ने पहली जबकि 39438 में दूसरी डोज लगवाई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here