Indo-Pak बॉर्डर पर फिर दिखें पाकिस्तानी ड्रोन, BSF जवानों ने की फायरिंग

Edited By Vatika,Updated: 24 Dec, 2020 12:23 PM

2 pakistani drones seen again on indo pak border

जिले के कलानौर क्षेत्र में भारत-पाक सरहद पर देर रात एक बार फिर 2 पाकिस्‍तानी  ड्रोन घुस आए।

गुरदासपुर (विनोद): जिले के कलानौर क्षेत्र में भारत-पाक सरहद पर देर रात एक बार फिर 2 पाकिस्‍तानी  ड्रोन घुस आए। एक ड्रोन रोसा बार्डर निगरानी पोस्‍ट (BOP)  पर दिखाई दिया और दूसरा ड्रोन चंदू वडाला बी.ओ.पी. के पास पाकिस्‍तान की ओर से घुसा। इसके बाद सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने दोनों पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग की। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

PunjabKesari

जानकारी अनुसार, बीएसएफ के रोसा बी.ओ.पी. के पास दर रात करीब 12.35 बजे एक पाकिस्‍तानी ड्रोन दिखाई दिया। इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने उस पर फायरिंग की। जवानों की फायरिंग के बाद यह ड्रोन पाकिस्‍तान की ओर भाग गया। इसके बाद रात करीब  1.07 बजे चंदू वडाला बीओपी पर एक और पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। यहां भी बीएसएफ जवानों ने ड्रोन पर गोलियां चलाईं और ड्रोन वापिस पाकिस्तान की ओर  भाग गया। बीएसएफ के डी.आइ.जी. का कहना है कि दोनों जगह पर ड्रोन करीब 2 मिनट के  लिए दिखे। बीएसएफ के जवानों ने उन पर फायरिंग की। बताया जाता है कि उक्त दोनों पोस्ट के पास कुछ दिन पहले भी पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए थे और बीएसएफ जवानों ने गोलियां चलाकर उनको भगा दिया था।

PunjabKesari
बता दें कि गुरदासपुर के बार्डर क्षेत्र में 19 दिसंबर को भी पाकिस्‍तान की ओर से ड्रोन घुसा था। इस पर बी.एस.एफ. के जवानों ने फा‍यरिंग की थी और इसके बाद ड्रोन से हथियार और हेरोइन के पैकेट गिरे थे। तलाशी अभियान में क्षेत्र से पांच किलो हेरोइन और 11 ग्रेनेड मिले थे। बाद में एक एके-47 राइफल, 30 कारतूस और मैगजीन बरामद की गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!