Edited By Tania pathak,Updated: 22 May, 2020 01:29 PM

अमावस के दिन संगतों ने सरोवर में स्नान किया, दरबार साहिब माथा टेका और गुरबानी कीर्तन का आनंद...
सुलतानपुर लोधी (सुरिन्दर सिंह सोढी): कर्फ़्यू हटाए जाने के बाद शुक्रवार गुरुद्वारा श्री बेरी साहिब सुलतानपुर लोधी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक होने के लिए पहुंच रहे हैं। कोरोना वायरस की दहशत के कारण इस बार भी गुरुद्वारा साहिब के भाई मर्दाना जी दीवान हाल में दीवान नहीं सजाए गए।
अमावस के दिन संगतों ने सरोवर में स्नान किया, दरबार साहिब माथा टेका और गुरबानी कीर्तन का आनंद लिया। इस मौके गुरुद्वारा प्रबंधकों की तरफ से संगतों की आमद को देखते हुए गुरू घर लंगर लगाए गए। करीब दो महीने बाद गुरुद्वारा श्री बेरी साहिब में पहुंची बड़ी संख्या में संगतें की रौनक को देख कर गुरुद्वारा साहिब सामने दुकानदारों में भी ख़ुशी की लहर देखी गई।