5 करोड़ की हैरोइन सहित 2 नशा तस्कर काबू, जाली करंसी देकर दिल्ली से खरीद कर लाते थे हैरोइन

Edited By Vaneet,Updated: 17 Sep, 2019 07:44 PM

2 drug traffickers with heroin worth rs 5 crore arrest

स्पैशल टास्क फोर्स की लुधियाना टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक गिरोह के...

लुधियाना(अनिल): स्पैशल टास्क फोर्स की लुधियाना टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक गिरोह के 2 मैंबरो को गिरफ्तार किया गया है जो दिल्ली के नशा तस्करों से जाली करंसी देकर हैरोइन खरीद कर लुधियाना में अपने ग्राहकों को बेचा करते थे। जिन के पास एस.टी.एफ. ने 5 करोड़ रूपए की हैरोइन बरामद की गई है। जिस सबंधी आज एस.टी.एफ. के लुधियाना फिरोजपुर रेंज के ईंचार्ज हरबंस सिंह रहिल ने पत्रकार सम्मेलन दौरान देते हुए बताया कि एस.टी.एफ. को मुखबिर खास ने सूचना दी कि गऊशाला टिब्बा रोड पर 2 नशा तस्कर हैरोइन की एक बड़ी खेप लेकर अपने ग्राहको को सप्लाई करने आ रहे हैं।

जिस पर सपैशल नाकाबंदी की गई तो उसी दौरान सामने से एक थ्रीवीलर को चैकिंग के लिए रोका गया। जिस में पीछे 2 व्यक्ति बैठे हुए थे। जब पुलिस ने उक्त दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो उसमें से सतपाल सिंह सत्ता (34) पुत्र काका सिंह वासी गांव कुल गाहणा सिंधवा बेट हाल वासी किराएदार जसपाल बांगर के बैग से 995 ग्राम हैरोइन, एक इलैक्ट्रानिक कांटा, 150 खाली लिफाफे बरामद किए गए जब दूसरा व्यक्ति शमशेर सिंह सन्नी (29) पुत्र चम्बा सिंह वासी मोहल्ला गगन नगर थाना डाबा के पास से 5 ग्राम हैरोइन की खेप बरामद की गई। जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में 5 करोड़ रूपए कीमत आकी जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ एस.टी.एफ. मोहाली थाने में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

जाली करंसी देकर दिल्ली से खरीद कर लाते थे हैरोइन
ईंचार्ज हरबंस सिंह रहिल ने बताया कि जांच के दौरान आरोपियों ने बताया कि आरोपी सतपाल सिंह पिछले 10 सालो से नशा बेचने का काम कर रहा है। जब दूसरा आरोपी शमशेर सिंह पिछले 2 साल से नशा बेच रहा है। दोनो आरोपी खुद भी नशा करने के आदी हैं। आरोपी दिल्ली के अलग अलग इलाको में जाकर जाली करंसी नाईजरियनों के देकर हौरोइन की खरीद कर लाते थे और लुधियाना के आस पास इलाको में अपने ग्राहको को परचुन में मंहगे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे।

मुल्लांपुर दाखा के हैरी व गैरी से लाते थे नकली करंसी
हरंबस सिंह ने बताया दोनो नशा तस्करो ने बताया कि वह मुल्लांपुर दाखा के रहने वाले हैरी व गैरी नामक युवको से जाली करंसी लेकर आते थे जो इन को एक लाख की असली करंसी के बदले तीन लाख की नकली करंसी देते थे। जिस को यह नशा तस्कर आगे नाईजीरियनों को असली नोट में नकली नोट मिला कर नशे की खेप लेकर आते थे। जांच अधिकारी ने बताया कि एस.टी.एफ. ने सपैशल टीम बना कर नकली नोट बनाने वाले आरोपियों की धड़पकड़ के लिए टीमें बनाकर भेजी जा चुकी है। जिन को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आरोपियों पर नशा तसकरी सहित अन्य मामले दर्ज
हरबंस सिंह ने बताया कि आरोपी सतपाल सिंह पहले ड्राईवरी का काम करता था और कमाई कम होने के कारण उस ने नशा बेचने का काम शुरू कर दिया। जिस के खिलाफ अलग अलग पुलिस थानो में नशा तस्करी के सात मामले दर्ज है। जिन में से आरोपी 2 मामलो में जेल में सजा भी काट चुका है। जब कि शमशेर सिंह साहनेवाल में लोहे की डलाई का काम करता है। और उस पर हत्या की कोशिश करने व लड़ाई झगड़ेे के 2 मामले दर्ज है। जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले एस.टी.एफ. ने नशा तस्कर रविन्दर सिंह को 5 करोड़ की हैरोइन व 1 करोड़ की आईस सहित कार सहित गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के पास से जो कार बरामद की गई थी वह कार सतपाल सिंह की थी और कार पर जाली नंबर लगा कर नशे की तस्करी का काम किया जाता था।

एस.टी.एफ. के पास नशा तस्करो के नामो की लिस्ट तैयार
ईंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस के सामने नशा तस्करो के नामो का एक बड़ा खुलासा किया गया है। जो नशे की बड़ी खेप लेकर पंजाब के अलग अलग शहरो में नशा बेचते है। आरोपियों ने अपने साथियों के सारे लिंग पुलिस के सामने रख दिए गए हैं। जिस से एस.टी.एफ. के सामने इन के सभी साथियों की नई लिस्ट तैयार करवाई गई है। आरोपियों को आज अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। और आने वाले दिनों में एस.टी.एफ. अन्य नशा तस्करो के बारे में अहम खुलासे कर सकती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!