मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों के साथ दर्दनाक हादसा, सोचा न था ऐसे आएगी मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 09 Nov, 2025 05:49 PM

2 died in road accident

मानसा के नजदीकी गांव नंदगढ़ और मोफर के बीच मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों की आवारा पशु से टकराने के कारण मौत हो गई।

मानसा (संदीप मित्तल): मानसा के नजदीकी गांव नंदगढ़ और मोफर के बीच मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों की आवारा पशु से टकराने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया, जिसके बाद गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार गांव नंदगढ़ के बिंदर सिंह (दोनों का नाम एक ही था) मोटरसाइकिल पर गांव मोफर से अपने गांव नंदगढ़ जा रहे थे। रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल किसी आवारा पशु से टकरा गई, जिससे सड़क पर गिरने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

थाना झुनीर के एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि आवारा पशु से मोटरसाइकिल की टक्कर होने के कारण बिंदर सिंह पुत्र गरीब सिंह और बिंदर सिंह पुत्र अजायब निवासी गांव नंदगढ़ की मौत हो गई। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया और उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!