पंजाब में कबूतर के कारण 13 साल के मासूम को दी खौफनाक मौ+त, हैरान कर देगा मामला

Edited By Vatika,Updated: 28 Jul, 2025 05:09 PM

13 year old boy killed for stealing pigeon in punjab 3 charged police

सरदूलगढ़ थाना प्रभारी बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि मृतक राजा सिंह के पिता

सरदूलगढ़/मानसा: मानसा में सरदूलगढ़ कस्बे के गांव रुड़की में कबूतर चुराने के आरोप में 13 वर्षीय लड़के की नृशंस हत्या कर दी गई, जिसकी का पहचान राजा सिंह के रूप में हुई है, जो 7वीं कक्षा का छात्र था और कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी था। एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ लड़के पर कबूतर चुराने का आरोप लगाया और उसकी हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार कबूतर का मालिक तरलोचन सिंह (45) बच्चे के घर शिकायत दर्ज कराने गया था कि उसका कबूतर चोरी हो गया है। जब बच्चा उससे मिला तो उसने बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक के पिता लखविंदर सिंह ने बताया कि राजा सिंह कबूतर पालने का शौकीन था और रोज़ उनके पीछे भागता था। आरोपी ने पहले भी राजा को कई बार धमकाया था, फिर साथियों के साथ राजा की हत्या कर दी।

सरदूलगढ़ थाना प्रभारी बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि मृतक राजा सिंह के पिता लखविंदर सिंह के बयान पर रुड़की निवासी तरलोचन सिंह, काला सिंह और तेजा के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!