बाप ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, हुर्इ गर्भवती

Edited By Vatika,Updated: 25 Jul, 2018 03:01 PM

12 year old girl gets pregnant

शहर के थाना लाहौरी गेट के अधीन पड़ते क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची के पेट में दर्द हुआ तो उसकी मां उसे एक अस्पताल ले गर्इ, जहां जांच के बाद डाक्टर ने बच्ची को गर्भवती करार दिया। डाक्टर की बात सुनते ही लड़की की मां के होश उड़ गए।

पटियाला(बलजिन्द्र): शहर के थाना लाहौरी गेट के अधीन पड़ते क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची के पेट में दर्द हुआ तो उसकी मां उसे एक अस्पताल ले गर्इ, जहां जांच के बाद डाक्टर ने बच्ची को गर्भवती करार दिया। डाक्टर की बात सुनते ही लड़की की मां के होश उड़ गए। 

कलियुगी पिता ने दिया इस घटना को अंजाम 
डाक्टर ने घटना संबंधी पुलिस को सूचित किया और जब पुलिस ने जांच शुरू की तो बच्ची की जिंदगी बर्बाद करने वाला कोई नहीं बल्कि उसका अपना ही कलियुगी पिता निकला, जोकि मूल रूप में बिहार का रहने वाला प्रवासी मजदूर है। पुलिस ने इस मामले में बच्ची के बयानों पर पिता और एक नौजवान के खिलाफ 376, 354 और पोक्सो एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज करके मामले की आगे जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि करते हुए एस.एच.ओ. लाहौरी गेट एस.आई. गुरनाम सिंह ने बताया कि बच्ची की तरफ से जो नाम बताए गए उसी आधार पर ही केस दर्ज किया गया है।

6वीं कक्षा की छात्रा है पीड़ित बच्ची
उन्होंने बताया कि पिता के अलावा जो दूसरे व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, वह पुराना बिशन नगर का रहने वाला है। बच्ची उनके घर सफाई का काम करने के लिए जाती थी और उस व्यक्ति की उम्र 22 साल है। फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच अभी जारी है और इसमें और नाम भी सामने आ सकते हैं।  पीड़ित बच्ची 6वीं कक्षा की छात्रा है जो घरों में काम भी करती थी। प्रवासी मजदूर की 3 बच्चियां हैं और पीड़ित बच्ची दूसरे नंबर की है। बच्ची का पिता बेकरी में काम करता है और माता और बच्चियां घरों में काम करती हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!