जालंधर में कोरोना के 12 नए केस, 700 के करीब पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

Edited By Vatika,Updated: 27 Jun, 2020 01:20 PM

12 new corona case in jalandhar

जिला जालंधर में कोरोना का कहर थमने का नहीं ले रहा। शुक्रवार को जिले में जहां कुछ राहत रहीं वहीं शनिवार को 12 नए रोगी मिलने से रोगियों की कुल संख्या 690 हो गई है।

जालंधर (रत्ता): जिला जालंधर में कोरोना का कहर थमने का नहीं ले रहा। शुक्रवार को जिले में जहां कुछ राहत रहीं वहीं शनिवार को 12 नए रोगी मिलने से रोगियों की कुल संख्या 690 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार आज आए पॉजिटिव रोगियों में से एक नया केस है जबकि बाकी पहले से आए कोरोना के मरीजों संपर्क के बताए जा रहे हैं।

पॉजिटिव रोगियों में एक 19 और 40 वर्षीय महिला (पक्का बाग), 29 वर्षीय महिला (लंबा पिंड) ,53 वर्षीय महिला (अर्जुन नगर), 32 वर्षीय पुरुष (पचरंगा), 24 वर्षीय पुरुष (दशमेश नगर), एक 5 साल का बच्चा और एक बच्ची (महाराजा गार्डन), 26 वर्षीय पुरुष (न्यू हरदियाल नगर), 78 वर्षीय महिला (न्यू देयोल नगर), 65 वर्षीय पुरुष (गोबिंद नगर) और 39 वर्षीय महिला (स्वराज नगर) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। 

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को फरीदकोट मैडीकल कालेज से आई रिपोर्टस में से चाहे कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया, लेकिन सिविल अस्पताल में स्थापित ट्रूनैट मशीन पर किए गए 9 लोगों के टैस्टों में से 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!