रूपनगर में एक और कोरोना Positive केस आया सामने

Edited By Vatika,Updated: 30 May, 2020 02:50 PM

1 more positive case

ज़िला रूपनगर में से एक और कोरोना वायरस का पॉजीटिव केस सामने आया है, जिसके बाद अब जिले  में कुल मरीजों की संख्या 61 हो गई है।

रूपनगर (विजय शर्मा):  ज़िला रूपनगर में से एक और कोरोना वायरस का पॉजीटिव केस सामने आया है, जिसके बाद अब जिले  में कुल मरीजों की संख्या 61 हो गई है। 

डिप्टी कमिशनर सोनाली गिरी ने बताया कि जिले में अब 2 कोरोना एक्टिव पॉजीटिव मरीज जबकि यहां से कुल 2663 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए थे, जिनमे से 2123 की रिपोर्ट नैगेटिव, 470 की रिपोर्ट पैंडिंग, 02 केस एक्टिव कोरोना पॉजीटिव और 59 रिकवर हो चुके हैं जबकि गांव चतामली निवासी एक व्यक्ति की मौत पहले ही हो चुकी है। 

उन्होंने बताया कि पॉजीटिव पाया गया 27 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली से लौटा था, जो कि नंगल शहर से संबंधित है। इससे पहले एक ड्राइवर पॉजीटिव पाया गया है। दोनों का इलाज ज्ञान सागर मैडिकल सैंटर बनूड़ में किया जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!