संदिग्ध हालत में महिला लापता, मामला दर्ज

Edited By Tania pathak,Updated: 24 Nov, 2020 05:38 PM

woman missing in suspicious condition case registered

जब वह घर वापस आया तो उसकी पत्नी घर में नहीं थी, उसकी कई जगह पर तालाश की गई, उसकी कोई ख़बर नहीं मिली...

राजपुरा (मस्ताना): घर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में लापता हो गई, जिस कारण थाना सदर की पुलिस ने उसके पति की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों खिलाफ धारा 346 अधीन मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार लापता हुई महिला के पति ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि बीते दिन वह घर से किसी काम के लिए बाहर गया था और उसके माता-पिता घर में बैठे थे।

जब वह घर वापस आया तो उसकी पत्नी घर में नहीं थी, उसकी कई जगह पर तालाश की गई, उसकी कोई ख़बर नहीं मिली। उक्त व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों ने उसकी पत्नी को ग़ैर कानूनी तौर पर किसी जगह पर हिरासत में रखा हुआ है, जिस कारण पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!