एक साल पहले हुए झगड़े का बदला लेने के लिए सिर में हथौड़े मार कर किया कत्ल

Edited By Vaneet,Updated: 09 Nov, 2018 02:57 PM

to get revenge of fight slap head by hammering

दीवाली की रात को एक वर्ष पहले हुए झगड़े का बदला लेने के लिए अपने ही साथी का हथौड़ा मारकर कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान हरजिंदर सिंह के रूप में हुई। इस ....

पटियाला (बलजिन्द्र): दीवाली की रात को एक वर्ष पहले हुए झगड़े का बदला लेने के लिए अपने ही साथी का हथौड़ा मारकर कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान हरजिंदर सिंह के रूप में हुई। इस मामले में थाना लाहौरी गेट की पुलिस ने मृतक के भाई राजिंद्र सिंह की शिकायत पर सतीश चंद तिवाड़ी उर्फ पंडित पुत्र काशी राम तिवाड़ी निवासी 21 नंबर फाटक पटियाला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

थाना लाहौरी गेट के एस.एच.ओ. जानपाल सिंह ने बताया कि लगभग 1 साल पहले दोनों में आपस में झगड़ा हुआ था, जिस में सतीश चंद तिवाड़ी उर्फ पंडित को काफी चोटें लगीं थी। दीवाली की रात को सतीश चंद खाना बना रहा था तो हरजिंदर सिंह ने कहा कि उसके लिए कुछ बना परन्तु उसने इन्कार कर दिया, जिसके बाद हरजिंदर सिंह 21 नंबर फाटक के पास जा कर धॄमदर सिंह के पास सो गया। रात करीब डेढ़ बजे सतीश चंद तिवाड़ी ने हथौड़ा लेकर हरजिंदर सिंह के सिर पर वार किया व हथौड़े मार-मार कर उस को मौत के घाट उतार दिया व खुद मौके से फरार हो गया। 

उन्होंने बताया कि दोनों रिक्शा चालक थे व लंबे समय से यहां रिक्शा चला रहे थे। पुलिस ने मृतक के परिवार की तलाश करके पोस्टमार्टम के बाद लाश मृतक के पारिवारिक सदस्यों के हवाले कर दी और सतीश चंद तिवाड़ी की तलाश शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!