विदेश भेजने के नाम पर 17 लाख  की धोखाधड़ी

Edited By swetha,Updated: 21 Feb, 2020 02:46 PM

fraud case

थाना सिविल लाइन की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 17 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पटियाला(बलजिन्द्र): थाना सिविल लाइन की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 17 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, उनमें बूटा दास पुत्र बलदेव राज निवासी मलेका तहसील सिरसा हरियाणा, बलजिन्दर सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी आलोवाल, मनजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी अहरू थाना जुल्कां शामिल हैं।

इस मामले में मनजीत कौर पत्नी अवतार सिंह निवासी काछवा फार्म करनाल हरियाणा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उक्त लोगों का 22 नंबर फाटक में अल्फा एजुकेशन इमीग्रेशन नाम का दफ्तर है, जहां वे लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। उक्त लोगों ने उसके लड़के कुलविन्दर सिंह को भी विदेश भेजने का झांसा देकर 17 लाख रुपए लिए और कुलविन्दर सिंह को थाईलैंड भेज दिया, जोकि कुछ समय बाद वापस आ गया। शिकायतकत्र्ता मुताबिक उक्त लोगों ने न तो कुलविन्दर सिंह को विदेश भेजा और न ही पैसे वापिस किए। पुलिस ने जांच के बाद उक्त लोगों के खिलाफ 406, 420, 120बी आई.पी.सी. और इमीग्रेशन एक्ट की धारा 24 के अंतर्गत केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!