संदिग्ध हालत में युवक की मिली लाश, सदमे में पूरा परिवार

Edited By Tania pathak,Updated: 03 Mar, 2021 05:08 PM

dead body of young man found in suspicious condition

पुलिस ने मृतक नौजवान के पिता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है।

राजपुरा (मस्ताना): अपने दोस्तों को मिलने गए 14 वर्षीय नौजवान की लाश अगले दिन पानी के तालाब से मिली। पुलिस ने मृतक नौजवान के पिता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार मूल निवासी यू.पी. हाल निवासी राजपुरा कलयुग शर्मा ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है कि बीते दिन उसका 14 साल का लड़का अनुज कुमार यह कह कर घर से गया था कि वह अपने दोस्तों के पास जा रहा है परन्तु वह लौट कर घर नहीं आया। अगले दिन उसकी लाश गांव के नजदीक तालाब से बरामद हुई।

मृतक नौजवान के पिता ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्तियों ने उसके लड़के का कत्ल करके लाश तालाब में फैंक दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक की लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक नौजवान के पिता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!