ट्रांसपोर्ट कारोबारी के पैसे लेकर फरार हुआ मुंशी, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 14 May, 2022 06:04 PM

munshi absconded with transport businessman s money

थाना सुजानपुर पुलिस की ओर से कारोबारी के पैसे लेकर फरार होने पर मुंशी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया

सुजानपुर/पठानकोट (ब्यूरो): थाना सुजानपुर पुलिस की ओर से कारोबारी के पैसे लेकर फरार होने पर मुंशी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इस संबंधी जानकारी देते थाना प्रभारी नवदीप शर्मा ने बताया कि विनय अरोड़ा निवासी पठानकोट ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह पोल्ट्री ट्रेडिंग तथा ट्रक ट्रांसपोर्ट का काम करता है उसकी गाड़ी जो श्रीनगर पोल्ट्री का माल देने 7 मई गई थी 8 मई को गाड़ी के चालक ने 2 लाख 72 हजार 400 रुपए मुंशी अश्विनी शर्मा को दिए। जब उसने मुंशी से पैसे लेने के लिए संपर्क किया तो वह घर से फरार पाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की ओर से आरोपी अश्विनी शर्मा के खिलाफ धारा 408 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!