Edited By Kalash,Updated: 16 Mar, 2026 05:36 PM

थाना सदर नवांशहर के अधीन पड़ती पुलिस चौकी जाडला की पुलिस ने नवांशहर शुगर मिल के सेवा मु्क्त कर्मचारी को तेजदार हथियारों से घायल करके 9 हजार रुपए की नकदी तथा दस्तावेज छीनने वाले 3 आरोपियों में से 2 को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
नवांशहर (त्रिपाठी): थाना सदर नवांशहर के अधीन पड़ती पुलिस चौकी जाडला की पुलिस ने नवांशहर शुगर मिल के सेवा मु्क्त कर्मचारी को तेजदार हथियारों से घायल करके 9 हजार रुपए की नकदी तथा दस्तावेज छीनने वाले 3 आरोपियों में से 2 को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज ए.एस.आई. अमरजीत कौर ने बताया कि गांव शाहपुर पट्टी निवासी केसर सिंह पुत्र कर्म सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 13 फरवरी को वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर नवांशहर से गांव सनावा की नहर पटरी के साथ साथ अपने गांव शाहपुर पट्टी जा रहा था कि जब वह नाई माजरा की लिंक सड़क के नजदीक मोबाइल फोन सुनने के रुका तो उसके पीछे से बाईक पर सवार तीन नौजवानों ने हाथ में पकड़े दात के साथ उसकी मार पिटाई करके उससे 9 हजार रुपए की नकद राशि, आधार कार्ड तथा अन्य दस्तावेज छीन कर फरार हो गए।
थानेदार अमरजीत कौर ने बताया कि उक्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वारदात के आरोपी बलजिन्दर सिंह उर्फ काला पुत्र मनमोहन सिंह तथा अरुण कुमार उर्फ अरुण पुत्र तरसेम सिंह दोनों निवासी गांव मुजफरपुर को गिरफतार करके 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है जबकि वारदात के तीसरे आरोपी रामचंद्र पुत्र दीवान सिंह निवासी बसिया सदर राएकोर्ट (लुधियाना) को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से लूट पाट की कई ओर वारदातों को अंजाम देने का खुलासा होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here