हेरोइन व ड्रग मनी सहित एक काबू, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 30 Oct, 2024 05:56 PM

one arrested with heroin and drug money

थाना सिटी बलाचौर की पुलिस ने 15 ग्राम हेरोइन तथा 2600 रुपए ड्रग मनी के साथ 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी,मनोरंजन): थाना सिटी बलाचौर की पुलिस ने 15 ग्राम हेरोइन तथा 2600 रुपए ड्रग मनी के साथ 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. सतनाम सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. लखवीर सिंह की पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में जब बलाचौर के जगतपुर रोड पर पहुंची तो सामने की ओर से पैदल आ रहा 1 व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा अपनी पैंट की जेब से पारदर्शी लिफाफा निकाल कर नीचे फैंक दिया और वहां से खिसकने का प्रयास करने लगा।

पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करके जब लिफाफे की जांच की तो उसमें से 15 ग्राम हेरोइन तथा 2600 रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई। एस.एच.ओ. ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान तिलक राज निवासी महिंदपुर (बलाचौर) के तौर पर हुई है। एस.एच.ओ. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!