नशीले इंजैक्शनों का तस्कर लाडी गिरफ्तार

Edited By Vaneet,Updated: 19 Oct, 2019 02:00 PM

drug smuggler ladi arrested

थाना काठगढ़ की पुलिस ने कस्बा काठगढ़ सहित अन्य गांवों में नशीले इंजैक्शन व अन्य नशीले पदार्थों ...

नवांशहर/काठगढ़(त्रिपाठी/राजेश): थाना काठगढ़ की पुलिस ने कस्बा काठगढ़ सहित अन्य गांवों में नशीले इंजैक्शन व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्कर गुरप्रीत सिंह उर्फ लाडी को गिरफ्तार किया है। 

थाना काठगढ़ के प्रभारी परमिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम जिसका नेतृत्व ए.एस.आई. बलवीर राम कर रहे थे, को सूचना मिली कि कस्बा काठगढ़ के क्षेत्र में काफी समय से सक्रिय नशीली दवाइयों का तस्कर गुरप्रीत सिंह उर्फ लाडी पुत्र जसविन्द्र सिंह निवासी थाना माहिलपुर जिला होशियारपुर नशीले इंजैक्शनों व अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री करने हेतु आया हुआ है। इस समय वह नशीले इंजैक्शनों की खेप की सप्लाई करने के लिए गांव चाहला के पास मौजूद है। 

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत गांव चाहला पहुंचकर तस्कर को गिरफ्तार करने हेतु जाल बिछा दिया। उन्होंने बताया कि जैसे ही तस्कर गुरप्रीत सिंह उर्फ लाडी वहां पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे संदेह के आधार पर दबोच लिया और उसकी तलाशी लेने पर उसकी किट से अलग-अलग तरह के 350 नशीले इंजैक्शन बरामद हुए। पुलिस टीम ने तुरंत इसकी सूचना डी.एस.पी. नवांशहर को दी और उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर सारी जानकारी हासिल करने उपरांत तस्कर के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट 22-61-85 के अधीन केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!