महिला ने माना बच्चा चुराने के मिलने थे 50 हजार

Edited By Vatika,Updated: 21 Sep, 2019 11:16 AM

50 thousand were required to steal the child

बच्चा चुराने के गिरोह को लेकर लगातार आ रहे समाचारों के बीच आज एक बार फिर उपमंडल नंगल के गांव बरारी में महिला द्वारा बच्चा उठाने की जानकारी के बाद लोगों ने उसे पकड़ उसकी पिटाई कर डाली।

नंगल(राजवीर): बच्चा चुराने के गिरोह को लेकर लगातार आ रहे समाचारों के बीच आज एक बार फिर उपमंडल नंगल के गांव बरारी में महिला द्वारा बच्चा उठाने की जानकारी के बाद लोगों ने उसे पकड़ उसकी पिटाई कर डाली।

गांव बरारी में एक महिला द्वारा बच्चा चोरी की घटना में संलिप्त होने की जानकारी मिलते ही लोगों ने महिला को पकड़ लिया। जब तक वह कुछ कहती तब तक लोगों की भीड़ ने महिला की पिटाई कर डाली। जानकारी नंगल पुलिस को भेजी गई। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने महिला का वीडियो भी बना लिया जिसमें वह मान रही है कि उसे बच्चा उठाने के लिए किसी महिला ने कहा है व वह इसके बदले उसे 50 हजार रुपए भी देगी।

वीडियो में पकड़ी गई महिला उससे काम करवाने वालों का नाम व मोबाइल नम्बर पता होने की बात तो कर रही है लेकिन वह लिख नहीं पाई। घटना को लेकर थाना प्रभारी पवन चौधरी ने बताया प्रारम्भिक जांच में पकड़ी गई महिला दिमागी तौर पर परेशान है। उन्होंने कहा उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं है। पवन चौधरी ने बच्चा चोरी जैसी घटना को सिरे से नकारा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!