Jalandhar के Pastor बजिंदर सिंह को आखिर क्यों मिली उम्र कैद की सजा, जानें पूरा मामला

Edited By Kamini,Updated: 01 Apr, 2025 02:26 PM

why did jalandhar s pastor bajinder get life imprisonment

जालंधर के पास्टर बजिंदर सिंह को आज कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुना दी है। आज मोहाली में पास्टर पर चल रहे रेप केस मामले को लेकर सुनवाई थी जिसमें कोर्ट ने सख्त फैसला सुनाया।

पंजाब डेस्क : जालंधर के पास्टर बजिंदर सिंह को आज कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुना दी है। आज मोहाली में पास्टर पर चल रहे रेप केस मामले को लेकर सुनवाई थी जिसमें कोर्ट ने सख्त फैसला सुनाया। बता दें कि पास्टर बजिंदर सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच पटियाला जेल से कोर्ट में लाया गया। पास्टर बजिंदर को मोहाली कोर्ट में 3 दिन पहले आरोपी करार देते हुए जेल में भेज दिया था। जिसके बाद उन्हें पटियाला जेल में बंद कर दिया गया था। 

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि, जालंधर के पास्टर बजिंदर सिंह पर 2018 में रेप, मारपीट व धमकी देने के मामले में जीरकपुर थाने में मामला दर्ज हुआ था। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि वह विदेश जाना चाहती थी, जिसके लिए उसने पास्टर बजिंदर सिंह से सम्पर्क सादा। इसके बाद पास्टर बजिंदर महिला को अपने साथ मोहाली के सेक्टर 63 स्थित एक घर में ले गया। जहां पहुंचने के बाद पास्टर ने महिला के दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 2018 में ही बजिंरदर सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया लेकिन जमानत पर छोड़ दिया गया। इसी साल 3 मार्च को पास्टर बजिंदर सिंह सहित 5 अन्य आरोपियों के खिलाप गैर जमानती वारंटर भी जारी किया गया था। इसी मामले में मोहाली कोर्ट ने 28 मार्च को बजिंदर सिंह को दोषी करार दिया और बाकी के 5 आरोपी पास्टर जतिंदर कुमार, सितार अली, अकबर भट्‌टी, राजेश चौधरी व संदीप पहलवान को बरी कर दिया। 

केस वापस लेने का बनाया दबाव

इस संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित महिला के पति ने बताया कि पास्टर बजिंदर ने रेप केस वापस लेने के दबाव बनाया था। उन पर कई अत्याचार भी किए गए जैसे क्रॉस केस दर्ज, झूठे केस व बुड़ैल, कपूरथला की जेल में बंद किया गया, लेकिन वह पीछे नहीं हटे। यही नहीं इसके बाद बजिंदर सिंह ने उन्हे 5 करोड़ रुपए का ऑफर एक सीनियर अधिकारी के जरिए भिजवाया। 

पास्टर बजिंदर पर 2 अन्य आरोप भी लगे

बता दें कि पास्टर बजिंदर पर रेप केस  का मामला ही नहीं एक अन्य महिला से मारपीट का मामला भी सामने आया। इस पूरे मामला का खुलासा एक वीडियो के वायरल होने के बाद हुआ। ये वीडियो 14 फरवरी का था जोकि 16 मार्च को सामने आया है। इस वीडियो में बजिंदर सिंह एक महिला को थप्पड़ मारते हुए नजर आया। सोफे पर बच्चे के साथ बैठी महिला के मुंह पर कॉपी फैंकी गई। जिस महिला के साथ पास्टर बजिंदर ने मारपीट कि वह करीब 13-14 सालों से उसके साथ काम करती थी। वीडियो सामने आने पर पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर मामला दर्ज किया।

कपूरथला में महिला से की गलत हरकतें

जानकारी के मुताबिक, पास्टर बजिंदर सिंह ने कपूरथला में भी एक अन्य महिला के साथ गलत हरकतें की, जिसके बाद यौन उत्पीड़न केस दर्ज किया गया। महिला ने अपने बयान में बताया कि जालंधर में बजिंदर ने उसके साथ गलत हरकतें की। यही नहीं उसके फोन पर अश्लील मैसेज भी भेजे गए। फिर उसे कैबिन  में अकेले बैठाना भी शुरू कर दिया गया। उसे गलत तरीके से गले भी लगाया। इसके बाद पास्टर बजिंदर ने महिला को धमकियां भी दी कि अगर ये सब किसी को बताया कि तो उसे व उसके परिवार को जाने से मार दिया जाएगा। इस मामले में गठित की गई SIT की टीम जांच कर रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

Lucknow Super Giants

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!