सिद्धू के इस्तीफे के बाद अर्चना पर मंडराया खतरा, कपिल के शो में ले सकते हैं Entry

Edited By Vatika,Updated: 22 Jul, 2019 11:05 AM

navjot singh sidhu to return to the kapil sharma show

मंत्री पद से इस्तीफा मंजूर होने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। उनके एक बार फिर से कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में एंट्री के कयास लगाए जा रहे है।

मुंबई: मंत्री पद से इस्तीफा मंजूर होने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। उनके एक बार फिर से कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में एंट्री के कयास लगाए जा रहे है। 

PunjabKesari
जैसे कि सभी जानते ही हैं कि कपिल के शो में नवजोत सिंह सिद्धू काफी लम्बे समय तक जज के तौर पर बने रहे लेकिन कुछ समय से उन्होंने शो से किनारा कर राजनीति संभाल ली थी। उसके बाद कपिल के शो में सिद्धू की जगह अर्चना पूरन सिंह ने ले ली। लेकिन अर्चना के लिए अब खतरे की घंटी बजने लगी है क्योंकि सिद्धू ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।
PunjabKesari
सोशल मीडिया पर लोगों की मानें तो सिद्धू का राजनीति से मन भर चुका है इसलिए वह अब कपिल के शो में वापसी करेंगे। इंटरनैट पर वायरल हो रही इन खबरों से अर्चना का डरना लाजिमी है। शो के दौरान अर्चना पूरन सिंह ने कहा कि जैसे ही मैंने इस्तीफे की खबर सुनी मुझे थोड़ी धक-धक हुई थी। कपिल यह सुनकर बोले- देखो भाई अपना-अपना देखो, हमें क्या पता। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!