बी.कॉम के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में आर्य कॉलेज की मेहा मैग्गो ने पाई यूनिवर्सिटी पोजीशन

Edited By Vicky Sharma,Updated: 21 Nov, 2020 10:17 PM

meha maggo of arya college got university position

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ द्वारा घोषित बी.कॉम के द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में आर्य कॉलेज के छात्रों

लुधियाना (विक्की) : पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ द्वारा घोषित बी.कॉम के द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में आर्य कॉलेज के छात्रों ने शानदार उपलब्धियां प्राप्त कीं हैं। इस परीक्षा में कॉलेज की मेधावी छात्र मेहा मैग्गो ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए विश्वविद्यालय में 8वां और कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रिया अरोरा ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके कॉलेज में दूसरा स्थान प्राप्त किया और हरलीन कौर ने 88.9 प्रतिशत अंक प्राप्त करके कॉलेज में तीसरा स्थान प्राप्त किया। विभाग के 126 छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। कॉलेज का परिणाम शत प्रतिशत रहा। आर्य कॉलेज प्रबन्धकीय समिति की सचिव सतीशा शर्मा ने छात्रों को उनकी शानदार सफलता के लिए बधाई दी।
आर्य कॉलेज की प्रिंसीपल डॉ. सविता उप्पल ने भी छात्रों, उनके माता-पिता और कर्मचारियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी ऐसे ही प्रयास जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
विभागाध्यक्ष प्रो शैलेजा आनंद ने भरोसा दिलाया कि विभाग की इसी शान को बनाए रखने के लिए वे कड़ी मेहनत करते रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!