तीन शराब तस्कर काबू, 342 पेटी शराब बरामद

Edited By Mohit,Updated: 05 Nov, 2018 04:16 PM

three liquor smugglers arrested

पंजाब में मोगा जिला पुलिस ने दो नाकों पर कल रात तीन तस्करों को गिरफ्तार करके हरियाणा तथा चंडीगढ से तस्करी करके लाई गई शराब की 342 पेटियां बरामद कीं। पुलिस ने आज यहां बताया कि मिनियां गांव के नाके पर 320 पेटी शराब तथा जंडेवाला गांव के नाके पर 22 पेटी...

मोगाः पंजाब में मोगा जिला पुलिस ने दो नाकों पर कल रात तीन तस्करों को गिरफ्तार करके हरियाणा तथा चंडीगढ से तस्करी करके लाई गई शराब की 342 पेटियां बरामद कीं। पुलिस ने आज यहां बताया कि मिनियां गांव के नाके पर 320 पेटी शराब तथा जंडेवाला गांव के नाके पर 22 पेटी शराब की पकड़ी। पुलिस ने हरियाणा तथा चंडीगढ़ से तस्करी करके एक ट्रक से लाए जा रही शराब की 244 पेटियां बरामद की। 

ट्रक को रोका गया तो उसमें से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई तथा निहालसिंह वाला उपमंडल के मनूके गांव के दो तस्कर जसकरन सिंह तथा जोधा सिंह फरार हो गए। चालक मंगल सिंह को काबू कर लिया गया। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अन्य मामले में छापेमारी से बचने के लिए कार से अवैध शराब उतारते समय दो तस्कर बेअंत सिंह तथा कुलदीप सिंंह फरार हो गए। तीसरा परगट सिंह भाग गया। दो वाहन जब्त किए गए हैं। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!