माइनिंग विभाग की रेत माफिया के खिलाफ सख्त कार्यवाही

Edited By Kalash,Updated: 15 May, 2022 05:27 PM

strict action against sand mafia of mining department

पंजाब सरकार के आदेशों पर अवैध माइनिंग का धंधा करने वालों के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम को उस समय सफलता हासिल हुई जब माइनिंग विभाग की तरफ से सतलुज

मोगा (आजाद): पंजाब सरकार के आदेशों पर अवैध माइनिंग का धंधा करने वालों के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम को उस समय सफलता हासिल हुई जब माइनिंग विभाग की तरफ से सतलुज बांध के नजदीक गांव रेड़वां में छापेमारी कर रेत के साथ भरीं तीन ट्रालियां और एक खाली ट्रैक्टर -ट्राली के इलावा 2 मोटरसाइकिल कब्जे में लिए, जबकि कथित आरोपी भागने में सफल हो गए। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना धर्मकोट के सहायक जसबीर सिंह ने बताया कि जब माइनिंग विभाग के अधिकारी गुरसिमरन सिंह गिल इलाके में पुलिस पार्टी सहित गश्त कर रहे थे तो उन्हें जानकारी मिली कि दरिया सतलुज बांध के अंदर गांव रेड़वां के पास कुछ व्यक्ति अवैध माइनिंग का धंधा कर रहे हैं, जिस पर उन्होंने छापेमारी कर 4 ट्रालियों को कब्जे में लिया, जिनमें से 3 रेत के साथ भरी और एक खाली ट्राली के इलावा दो मोटरसाइकिल कब्जे में लिए, जबकि अवैध माइनिंग करने वाले रेत माफिया के साथ संबंधित लोग छापेमारी टीम को देख कर भागने में सफल हो गए। इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!