रंजिश के चलते हुए झगड़े में एक घायल, 13 नामजद

Edited By Sunita sarangal,Updated: 20 Oct, 2019 09:16 AM

one injured in a quarrel due to enmity

जिले के गांव भलूर में रंजिश के चलते हुए झगड़े में राम सिंह को हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा बुरी तरह से पीटकर घायल किए जाने का पता चला है

मोगा(आजाद): जिले के गांव भलूर में रंजिश के चलते हुए झगड़े में राम सिंह को हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा बुरी तरह से पीटकर घायल किए जाने का पता चला है, जिसे सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया। इस संबंधी समालसर पुलिस द्वारा सुखा सिंह, जीवन सिंह, लाला सिंह सभी निवासी गांव भलूर तथा 8-10 अज्ञात हथियारबंद व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच सहायक थानेदार हरबिन्द्र सिंह द्वारा की जा रही है।

इस संबंधी राम सिंह पुत्र रंजीत सिंह ने कहा कि वह गांव में ही आटा चक्की का काम करता है और वहीं रहता है। कथित आरोपी सुखा सिंह मेरे साथ रंजिश रखता था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने हथियारबंद साथियों के साथ आकर मुझ पर हमला किया और बुरी तरह से घायल कर दिया। जब मैंने शोर मचाया तो सभी हमलावर वहां से भाग गए। जांच अधिकारी ने बताया कि एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद कथित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया, जिन्हें काबू करने के लिए छापामारी की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!