देसी पिस्तौल तथा नशीली गोलियों सहित युवक काबू, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 29 Jun, 2025 05:53 PM

one arrest with pistol and intoxicating pills

अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

मोगा (आजाद): थाना बधनीकलां के प्रभारी गुरतेज सिंह ने बताया कि जब सहायक थानेदार गुरमीत सिंह पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त करते हुए लिंक रोड गांव लोपों के पास जा रहे थे। इस दौरान शंका के आधार पर दिलप्रीत सिंह दल्लो निवासी रणसींह रोड निहाल सिंह वाला को रोका और तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्तौल 32 बोर, एक जिंदा कारतूस बरामद होने के अलावा नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली 20 नशीली गोलियां बरामद की गई। जिसके खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि कथित आरोपी को पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!