दोस्त ने की महिला मित्र की अश्लील फोटो वायरल, केस दर्ज

Edited By swetha,Updated: 15 Feb, 2020 10:31 AM

friend made pornographic photo of female friend viral case filed

गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने दोस्त पर उसकी ऐतराज योग्य फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डालकर उसकी बेइज्जती किए जाने का आरोप लगाया है।

मोगा(आजाद):  गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने दोस्त पर उसकी ऐतराज योग्य फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डालकर उसकी बेइज्जती किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके दोस्त पवनप्रीत सिंह निवासी गांव आलमवाला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच महिला इंस्पैक्टर अंग्रेज कौर द्वारा की जा रही है।

पुलिस को दिए शिकायत पत्र में पीड़ित ने कहा कि उसकी शादी 11 वर्ष पहले हुई थी और उसके 2 बेटे हैं। शादी के 6 वर्ष बाद वह अपना ससुराली घर छोड़कर अन्य गांव में आकर रहने के लिए आ गए। उसका पति ट्रक चालक है। इसी दौरान उसकी दोस्ती पवनप्रीत सिंह के साथ हो गई। उसने मेरी कुछ ऐतराज योग्य फोटो खींचकर और मेरे नाम पर सोशल मीडिया में फेक आई.डी. बनाकर उस पर अपलोड कर दी। इस तरह उसने मेरे साथ धोखा भी किया और बेइज्जती की। पुलिस ने जांच के बाद कथित आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इंस्पैक्टर अंग्रेज कौर ने बताया कि कथित आरोपी को काबू करने के लिए छापामारी की जा रही है, जिसके जल्दी काबू आ जाने की संभावना है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!