मानसिक तौर पर परेशान किसान ने पी जहरीली दवाई, मौत

Edited By Kalash,Updated: 01 Dec, 2022 10:32 AM

farmer drank poisonous medicine died

मोगा जिले के कस्बा अजीतवाल निवासी सुखमिन्द्र सिंह की जहरीली दवाई पीने से मौत होने का पता लगा है

मोगा (आजाद): मोगा जिले के कस्बा अजीतवाल निवासी सुखमिन्द्र सिंह की जहरीली दवाई पीने से मौत होने का पता लगा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना अजीतवाल के सहायक थानेदार गुरदेव सिंह ने बताया कि सुखमिन्द्र सिंह खेतीबाड़ी का काम करता था तथा 2 बच्चों का पिता था। पिछले कुछ समय से वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। इसी परेशानी के कारण उसने अपने खेत में जाकर कोई जहरीली दवाई पी ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसको जगराओं के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया। 

मृतक की पत्नी हरविन्द्र कौर ने बताया कि उसके पति ने मानसिक परेशानी के कारण गलती से कोई जहरीली दवाई पी ली। पुलिस द्वारा उसके बयानों पर अ.ध. 174 की कार्रवाई करने के बाद लाश का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले कर दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!