Edited By Updated: 23 Apr, 2016 11:20 PM

शिवसेना पंजाब के मजदूर सेल के प्रधान दुर्गा गुप्ता को अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मार कर मौत के घा...
लुधियाना: खन्ना में आज कुछ अज्ञात हमलावरों ने शिव सेना की पंजाब इकाई के श्रम प्रकोष्ठ के प्रमुख दुर्गा गुप्ता की गोली मार कर हत्या कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने गुप्ता को दो गोलियां मारीं और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा हमलावरों को पकडऩे के लिए संदेश फ्लैश करने के साथ ही शहर के निकासी मार्गों पर चौकसी बढ़ा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।