3 होलसेल पटाखा व्यापारियों के गोदामों में पुलिस की छापामारी

Edited By Vatika,Updated: 06 Nov, 2018 09:58 AM

raid at go down

मानयोग हाईकोर्ट द्वारा जारी निर्देश के अनुसार बिना लाइसैंस के पटाखा व्यापारियों द्वारा पटाखों का स्टाक रखने व बेचने में लगाई गई पाबंदी को लेकर पुलिस जिला लुधियाना देहाती के एस.एस.पी. वीरेन्द्र सिंह बराड़ के आदेश पर आज पुलिस की अलग-अलग टीमों ने 3...

जगराओं(भंडारी): मानयोग हाईकोर्ट द्वारा जारी निर्देश के अनुसार बिना लाइसैंस के पटाखा व्यापारियों द्वारा पटाखों का स्टाक रखने व बेचने में लगाई गई पाबंदी को लेकर पुलिस जिला लुधियाना देहाती के एस.एस.पी. वीरेन्द्र सिंह बराड़ के आदेश पर आज पुलिस की अलग-अलग टीमों ने 3 होलसेल पटाखा व्यापारियों के गोदामों पर छापामारी कर भारी मात्रा में पटाखे बरामद करके कब्जे में लिए हैं।

डी.एस.पी. प्रभजोत कौर ने बताया कि जगराओं क्षेत्र में किसी भी पटाखा व्यापारी के पास लाइसैंस न होने के बावजूद पटाखों का स्टाक रखने की मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीमों ने उक्त पटाखा व्यापारियों की दुकानों व गोदामों पर छापामारी कर भारी मात्रा में पटाखे कब्जे में लिए हैं। 

तीनों पटाखा व्यापारियों द्वारा बिना लाइसैंस के पटाखों का स्टाक रखने के आरोप में कानून के अनुसार 3 व्यापारियों हरीश चंद्र जगदीश कुमार तथा उमेश कुमार के विरुद्ध एक्सपलोसिव एक्ट तथा धारा-188 के अंतर्गत केस दर्ज किए गए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!