नशा तस्करों पर कसी लगाम, हैरोइन सहित 3 गिरफ्तार

Edited By swetha,Updated: 21 Jul, 2019 09:02 AM

police arrest drug smuggler

जिला पुलिस ने नशा तस्करों पर लगाम कसते हुए भिन्न भिन्न मामलों 46 ग्राम हैरोइन सहित 3 आरोपियों को काबू किया है। उक्त खुलासा पत्रकार सम्मेलन ए.डी.सी.पी. गुरप्रीत सिंह सिकंद, ए.सी.पी. वरियाम व ए.सी.पी. अनिल कोहली ने किया है।

लुधियाना(तरुण): जिला पुलिस ने नशा तस्करों पर लगाम कसते हुए भिन्न भिन्न मामलों 46 ग्राम हैरोइन सहित 3 आरोपियों को काबू किया है। उक्त खुलासा पत्रकार सम्मेलन ए.डी.सी.पी. गुरप्रीत सिंह सिकंद, ए.सी.पी. वरियाम व ए.सी.पी. अनिल कोहली ने किया है।

ए.डी.सी.पी ने बताया कि पहले मामले में थाना डिवीजन नं. 2 की पुलिस ने सी.एम.सी. अस्पताल के निकट आरोपी गुरपाल सिंह निवासी अमरपुरा को काबू किया है। आरोपी ने पुलिस को तलाशी देने से इंकार किया तो ए.सी.पी. वरियाम सिंह की मौजूदगी में जब आरोपी की तलाशी ली गई तो आरोपी से 10 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है। आरोपी करीब 1 साल पहले जमानत पर जेल से आया है। उस पर नशा तस्करी के आरोप में थाना डिवीजन नं. 2 में 3 मामले दर्ज हैं।दूसरा मामला थाना डिवीजन 3 के इलाके का है जिसमें ए.सी.पी. वरियाम सिंह की मौजूदगी में आरोपी मुनीष गर्ग निवासी फतेहगंज मोहल्ला को माधोपुरी के निकट से काबू किया गया है। तलाशी दौरान आरोपी से 24 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है।  

तीसरा मामला थाना डिवीजन नं. 4 के इलाके का है। शिवपुरी पुली के निकट आरोपी राजीव धीर उर्फ भागो निवासी जनकपुरी को काबू किया है। तलाशी दौरान आरोपी से 12 ग्राम हैरोइन बरामद की गई है। जिला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है। आरोपियों को अदालत समक्ष पेश कर 2 रिमांड हासिल किया है। 

चिट्टे का सेवन करने वाले 50 से अधिक नशेडियों को पहुंचाया अस्पताल
थाना डिवीजन नं. 3 की पुलिस ने गत रात्रि माधोपुरी के निकट से काबू किए गए मुनीष गर्ग का मोबाइल कब्जे में ले लिया। आरोपी के मोबाइल पर चिट्टा खरीदने वाले नशेडिय़ों के फोन बज रहे थे। पुलिस ने चिट्टा खरीदने वाले सभी नशेडिय़ों को एक-एक कर इकट्ठा किया। करीब 15 लोगों को एक ही रात में पुलिस ने हिरासत में ले लिया जिनकी उम्र करीब 20 से 35 वर्ष के बीच थी। जिनमें कई रईसजादे भी शामिल थे।  ए.डी.सी.पी. ने बताया कि चिट्टे का सेवन करने वाले सभी युवकों को सिविल अस्पताल ले जाकर उनका इलाज शुरू करवाया गया। सभी नशेडिय़ों के अभिभावकों को बुलाकर उनके हवाले कर चेतावनी देकर छोड़ा गया है। ए.सी.पी. वरियाम सिंह ने बताया कि करीब 3 दिनों में पुलिस ने नशे का सेवन करने वाले 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर सिविल अस्पताल में उनका इलाज करवाया है।  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!