श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से नायब शाही इमाम की मुलाकात

Edited By Vaneet,Updated: 18 Feb, 2020 05:17 PM

naib shahi imam meets jathedar of shri akal takht sahib

गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब लुधियाना में आज नायब शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान लुधियानवी ने ...

लुधियाना(सलूजा): गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब लुधियाना में आज नायब शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान लुधियानवी ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से मुलाकात कर उनकी तरफ से देशभर में सी.ए.ए. और एन.आर.सी. के खिलाफ चल रहे जन आंदोलन का समर्थन करने पर मुस्लिम भाईचारे ने आभार जताया। 

इस अवसर पर प्रधान प्रितपाला सिंह पाली, मुहम्मद मुस्तकीम, कंवललजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह विंकल विशेष तौर पर उपस्थित थे। नायब शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान लुधियानवी ने जत्थेदार अकाल तख्त साहिब को बताया कि देशभर में आंदोलन कर रहे लोग शरणार्थी भाई-बहनों के खिलाफ नहीं, भारत के सभी नागरिक चाहते हैं कि नागरिकता कानून में धर्म के नाम पर संविधान को तोडऩे कि बजाए, इंसानियत के आधार पर नागरिकता दें। 

नायब शाही इमाम ने कहा कि आज अगर सभी देशवासियों इस धर्म आधारित नागरिकता कानून को मान लेते हैं तो यह एक गलत रसम शुरू होगी। हर नई आने वाली सरकार जिस धर्म के लोगों को देश की नागरिकता से निकाल देगी। इसलिए इस काले कानून का विरोध जरूरी है, नायब शाही इमाम ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह को बताया कि लुधियाना में भी शाहीन बाग  बना दिया गया है जहां लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!