दर्दनाक हादसे में नौजवान प्रोफैसर की मौत

Edited By Vatika,Updated: 24 Oct, 2019 12:35 PM

accident young professor died

स्थानीय राहों रोड पर लक्खोवाल पुल नजदीक हुए सड़क हादसे में गांव बुड्डेवाल के निवासी और नौजवान प्रोफ़ैसर गुरसेवक सिंह (24) की मौत हो गई।

माछीवाड़ा साहिब(टक्कर): स्थानीय राहों रोड पर लक्खोवाल पुल नजदीक हुए सड़क हादसे में गांव बुड्डेवाल के निवासी और नौजवान प्रोफ़ैसर गुरसेवक सिंह (24) की मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार किसान दर्शन सिंह का सुपुत्र गुरसेवक सिंह 2 महीने पहले ही देश भक्त यूनिवर्सिटी में प्रोफ़ैसर के तौर पर नियुक्त हुआ था और वह कल शाम ड्यूटी के बाद मोटरसाइकिल से अपने गांव वापिस लौट रहा था। गांव लक्खोवाल के पुल नज़दीक उसका मोटरसाइकिल एक ट्रैक्टर -ट्राली के बाद टकरा गया जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घायल अवस्था में गुरसेवक सिंह को माछीवाड़ा अस्पताल लाया गया जहां से उसे लुधियाना रैफर किया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर ट्रेक्टर -ट्राली ड्राइवर जतिन्दर सिंह निवासी कच्चा माछीवाड़ा के खिलाफ मामला दर्ज़ कर लिया है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!