वेस्ट बंगाल से भागकर आई 3 सहेलियां, 9 दिनों बाद पुलिस ने 1 दबोची

Edited By Vaneet,Updated: 09 Aug, 2019 07:37 PM

3 friends west bengal

वेस्ट बंगाल से भागकर आई 3 सहेलियों में से 1 को 9 दिनों बाद लोकेशन के...

लुधियाना(ऋषि): वेस्ट बंगाल से भागकर आई 3 सहेलियों में से 1 को 9 दिनों बाद लोकेशन के आधार पर थाना माडल टाऊन की पुलिस ने अपने इलाके से दबोच लिया है और सिविल अस्पताल से मैडीकल करवा नारी निकेतन भेज दिया है।

जानकारी देते एस.एच.ओ. पवन कुमार के अनुसार बरामद युवती की पहचान नीशा (17) निवासी वेस्ट बंगाल के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में उसके परिजनों ने बताया था कि गत 30 जुलाई को उनकी बेटी अपने 2 सहेलियों के साथ घर से भाग गई थी। पुलिस के अनुसार लोकेशन चैक करने पर पता चला कि वह माडल टाऊन इलाके में रह रही है, जिस पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस के अनुसार जांच दौरान सामने आया है कि तीनों सहेलियों को एक विनोद नामक युवक अगवा कर लाया था और उन्हें नौकरी पर लगवाने का झांसा दिया था, नीशा की दो सहेलियां दिल्ली में है। पुलिस के अनुसार उन्हें भी जल्द दबोच लिया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!