पाबंदी के बावजूद भी धड़ल्ले से बिक रही है चाइना डोर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Dec, 2017 08:45 AM

despite the ban the china door is selling with a hawk

ड्रैगन डोर की बिक्री पर चाहे जिलाधीश द्वारा पाबंदी आदेश जारी किए गए हैं लेकिन जिला गुरदासपुर में यह चाइना डोर धड़ल्ले से बिक रही है। जानकारी अनुसार जिलाधीश गुरदासपुर द्वारा चाइना डोर पर पाबंदी लगाने के बाद चाहे होल सेल ....

गुरदासपुर(विनोद): ड्रैगन डोर की बिक्री पर चाहे जिलाधीश द्वारा पाबंदी आदेश जारी किए गए हैं लेकिन जिला गुरदासपुर में यह चाइना डोर धड़ल्ले से बिक रही है। जानकारी अनुसार जिलाधीश गुरदासपुर द्वारा चाइना डोर पर पाबंदी लगाने के बाद चाहे होल सेल दुकानदारों ने चाइना डोर को मंगवाना बंद कर दिया है लेकिन पतंगबाजी का सीजन होने कारण चाइना डोर शहर की छोटी गलियों/मोहल्लों में ब्लैक में सरेआम बेची जा रही है क्योंकि यदि एक दुकानदार चाइना डोर की बिक्री बंद करता है तो दूसरा अधिक लाभ लेने के लिए चाइना डोर चोर बाजार से लाकर बेचना शुरू कर देता है। 

कौन आते हैं चाइना डोर की चपेट में 
चाइना डोर की चपेट में अधिकतर दोपहिया वाहन चालक आ जाते हैं। जब कभी तेज रफ्तार दोपहिया वाहन सड़क से गुजरता है तो कटी पतंग की डोर से चालक अक्सर गम्भीर घायल हो जाता है क्योंकि यदि तेज गति में चलते मोटरसाइकिल रोका तो फिर भी गिरेगा और यदि नहींं तो चाइना डोर उसे गम्भीर रूप से घायल कर देगी। इसी चाइना डोर के चलते पतंग उड़ाने वाले बच्चे अक्सर इसकी चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो जाते हैं।

क्यों है नुक्सानदायक चाइना डोर
जानकारी अनुसार पिछले समय में मात्र मांझा लगाकर सूत के धागे से पतंग उड़ाने के लिए डोर तैयार की जाती थी। यह डोर अक्सर अधिक प्रयोग करने से टूट जाती थी लेकिन चाइना डोन प्लास्टिक की बनी होने कारण टूटती नहींं, जिस कारण यह लोगों सहित पक्षियों के लिए नुक्सानदायक साबित हो रही है। गुरदासपुर इलाके में इस चाइना डोर के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं जिस कारण लोगों को अस्पताल में दाखिल होना पड़ा था।

क्या कहते हैं जिलाधीश
जिलाधीश गुरदासपुर गुरलवलीन सिंह सिद्धू के अनुसार चाइना डोर पर पाबंदी लगी हुई है। इसको बेचने, स्टोर करने तथा प्रयोग करने पर भी पाबंदी लगी हुई है, क्योंकि चाइना डोर बहुत ही खतरनाक है तथा इससे कई घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इस जारी पाबंदी के आदेश को सख्ती से लागू किया जाएगा। 

क्या कहती है पुलिस
जिला पुलिस अधीक्षक गुरदासपुर हरचरन सिंह भुल्लर के अनुसार इस डोर के बेचने वालों को स्वयं ही इसकी खरीद-बेच का काम नहीं करना चाहिए तथा पूरी तरह से इस चाइना डोर का बहिष्कार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला मैजिस्ट्रेट द्वारा लगाई पांबंधी को सख्ती से लागू किया जाएगा तथा जरूरत हुई तो दुकानों पर छापेमारी की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!