चोरों ने एक ही रात में की 4 दुकानों में सेंधमारी

Edited By Vatika,Updated: 13 Jul, 2019 09:35 AM

robbery at 4 shop

शहर के रेलवे रोड पर चोरों द्वारा एक ही रात में 4 दुकानों में सेंधमारी की गई। इसे लेकर दुकानदारों में चोरों का खौफ बढ़ गया है।

खन्ना: शहर के रेलवे रोड पर चोरों द्वारा एक ही रात में 4 दुकानों में सेंधमारी की गई। इसे लेकर दुकानदारों में चोरों का खौफ बढ़ गया है। इससे पहले भी गत बुधवार की रात जी.टी. रोड पर करियाने की दुकान को निशाना बनाया था। 

जानकारी के अनुसार वीरवार की रात चोरों ने रेलवे रोड स्थित मोबाइल जक्शन की पिछली दीवार में सेंधमारी करते हुए यहां से रिपेयर के मोबाइल चोरी कर लिए। वहीं कुनाल ट्रेडिंग कंपनी से 4,000 कैश चोरी किया गया। इसके साथ लगती दुकानों में भी सेंधमारी की गई। चोरों ने एक दुकान का तो लैंटर तक तोड़ दिया है। इस संबंधी मोबाइल जंक्शन के अभिनव, कुनाल ट्रेङ्क्षडग कंपनी के अशोक कुमार और बगली वालों की दुकान के राजू व हैप्पी ने बताया कि सुबह साढ़े 5 बजे दुकानों में सेंधमारी की सूचना मिलने पर वे मौके पर आए और पुलिस को सूचित किया गया। 

हर वर्ष गर्मियों में होती हैं वारदातें
रेलवे रोड पर हर वर्ष गर्मियों में यह गिरोह सरगरम हो जाता है। इन्हीं दिनों में दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरियां की जाती हैं। दुकानदारों ने पुलिस से मांग की है कि इलाके में रात के समय गश्त तेज की जाए तथा चोरों का जल्द से जल्द पता करके उन्हें पकड़ा जाए।

क्या कहना है एस.एच.ओ. का
सिटी थाना-1 के एस.एच.ओ. दविंदर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि वे खुद मौका देखने गए थे। दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि रात के समय गश्त तेज कराई जाएगी और साथ ही चोरों को भी जल्द पकड़ा जाएगा। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!