पुलिस कर्मी की विधवा के खाते सेे नौसरबाजों ने निकाले 2.5 लाख

Edited By Vatika,Updated: 03 Dec, 2019 10:43 AM

fraud

पंजाब पुलिस कर्मचारी की विधवा पत्नी के खाते से नौसरबाजों ने 2 लाख 55 हजार रुपए निकाल लिए। जिसका पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी।

खन्ना: पंजाब पुलिस कर्मचारी की विधवा पत्नी के खाते से नौसरबाजों ने 2 लाख 55 हजार रुपए निकाल लिए। जिसका पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत की जांच के बाद सिटी वन पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच ए.एस.आई. जगजीत सिंह कर रहे हैं।
 

पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकत्र्ता जसप्रीत कौर वासी बदीनपूर थाना मंडी गोङ्क्षबदगढ़ ने बताया कि उसका पति पंजाब पुलिस में नौकरी करता था, जिसकी मौत के बाद उसके पति की पैंशन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच खन्ना के खाते में आती थी। जसप्रीत कौर अनुसार उसने अपने खाते में से 3 फरवरी को खरड के एक ए.टी.एम. द्वारा सिर्फ 5 हजार रुपए निकलवाए थे। 

जिसके बाद 16 फरवरी को जब वह बैंक से अपनी एफ.डी. के पैसे लेने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की खन्ना ब्रांच गई तो उसकी हैरानी की कोई सीमा नहीं रही जब उसे पता चला कि उसके खाते में से विभिन्न 2 तारीखों को 2 लाख 55 हजार रुपए निकाल लिए गए हैं। महिला अनुसार पेमैंट के निकाले जाने का उसे बैंक द्वारा कोई मैसेज इत्यादि भी नहीं भेजा गया। जबकि हर बार पैसे निकाले जाने और जमा करवााए जाने का संदेश उन्हें आता रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!