शादी का झांसा दे नाबालिगा को घर से भगाने के मामला, एक गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 19 Jun, 2022 06:05 PM

case of escaping a minor girl on the pretext of marriage

पुलिस ने भीखी खटड़ा इलाके में एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा

खन्ना : पुलिस ने भीखी खटड़ा इलाके में एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर घर से भगा ले जाने के आरोप में 2 आरोपियों सुखमन सिंह पुत्र केवल सिंह तथा मनप्रीत सिंह पुत्र जगमेल सिंह निवासी भीखी खटड़ा के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 363, 366ए के तहत मामला दर्ज करने के कुछ ही घंटे बाद एक आरोपी मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी बेटी नाबालिग है, जब वह परिवार के साथ खाना खा रहे थे तो इसी बीच उसकी बेटी बाथरूम गई लेकिन उसके बाद वापस नहीं आई। बाद में उन्हें पता चला कि गांव के उक्त दोनों लड़के उसकी बेटी को मोटरसाइकिल पर बिठाकर कहीं ले गए हैं। मामले की जांच कर रहे आई. ओ. तरविंद्र कुमार बेदी ने कहा कि आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है तथा दूसरे की तलाश की जा रही है। साथ ही नाबालिग लड़की का भी पता लगाया जा रहा है, जल्द ही उन्हें ढूंढ लिया जाएगा।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!