मकान के ताले तोड़कर चोर सोने के जेवरात व नकदी ले हुए फरार

Edited By Kamini,Updated: 05 Jul, 2022 08:42 PM

by breaking the locks of the house thieves escaped with gold jewelery and cash

गांव घुडाणी कलां में एक मकान के ताले तोड़कर 10 तोले सोने के जेवरात तथा 18 हजार रुपए नकदी चोरी कर ली गई। पुलिस ने इस घटना के.....

खन्ना : गांव घुडाणी कलां में एक मकान के ताले तोड़कर 10 तोले सोने के जेवरात तथा 18 हजार रुपए नकदी चोरी कर ली गई। पुलिस ने इस घटना के संबंध में अशप्रीत सिंह पुत्र राम सिंह निवासी घुडाणी कलां की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 454, 380 के तहत मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के अनुसार 2 जुलाई को वह अपने परिवार समेत श्री आनंदपुर साहिब माथा टेकने गया था तो वापसी पर आकर देखा कि उनके मकान के ताले टूटे हुए थे। अलमारी में से 10 तोले सोने के जेवरात चोरी कर लिए गए थे। 18 हजार रुपए नकदी भी गायब थी।

उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मामले की जांच कर रहे आई. ओ. ए. एस. आई. मेजर सिंह ने कहा कि पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। चोरों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!