Edited By Urmila,Updated: 23 Feb, 2026 04:39 PM

खन्ना के समराला रोड स्थित मॉडल टाउन में शनिवार देर रात दो पक्ष आमने-सामने हो गए, जिसके चलते इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
खन्ना (विपन) : खन्ना के समराला रोड स्थित मॉडल टाउन में शनिवार देर रात दो पक्ष आमने-सामने हो गए, जिसके चलते इलाके में तनाव का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार दो परिवारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाए गए।
झगड़े के दौरान तेजधार हथियारों के इस्तेमाल की भी बात सामने आई है। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल खन्ना में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि झगड़े की घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस अधिकारी सराजदीन ने बताया कि दो पक्षों के बीच आपसी विवाद के चलते झगड़ा हुआ है। दोनों तरफ से लोग घायल हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here