कुलचा खाने आया, पैर छुए... और 20 हजार लेकर फरार! घटना CCTV में कैद

Edited By Urmila,Updated: 14 Feb, 2026 11:33 AM

kulcha vendor becomes victim

खन्ना के सर्राफा बाजार में दिनदहाड़े एक कुलचा वेंडर से नौसरबाज द्वारा 20 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है, यह घटना पास के CCTV में कैद हो गई।

खन्ना (विपन): खन्ना के सर्राफा बाजार में दिनदहाड़े एक कुलचा वेंडर से नौसरबाज द्वारा 20 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है, यह घटना पास के CCTV में कैद हो गई। CCTV कैमरे में साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति आता है और कुलचा वेंडर के पास रुकता है और कुलचा लेकर अपनी जेब से पैसे निकालकर उसे देता है। इसके बाद वह कुलचा वेंडर से मजाक करता है, जब वह वहां से जाता है तो कुलचा वेंडर भी उसके पीछे भागता है, इतनी देर में नौसरबाज भागकर फरार हो जाता है।

Street Vendor

पीड़ित बरेली के अनुसार नौसरबाज पहले भी उससे कुलचा लेता था और आज उसने कुलचा खाने के बाद 20 रुपये दिए तो वह चाचा-चाचा कह उसके पैर छूने लगा। पैर छूते-छूते उसने बीस हजार रुपये निकाल लिए। जैसे ही नौसरबाज गया, उसने जेब में हाथ डालकर देखा तो पैसे गायब थे। उसने उसका पीछा भी किया लेकिन वह नहीं मिला। इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!