खेतों में नशा कर रहे 2 युवक हैरोइन सहित गिरफ्तार

Edited By swetha,Updated: 25 Feb, 2020 04:21 PM

polcie arrest 2 with heroin

थाना कोतवाली कपूरथला की पुलिस ने खेतों में नशा कर रहे 2 आरोपियों को हैरोइन सहित काबू किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

कपूरथला: थाना कोतवाली कपूरथला की पुलिस ने खेतों में नशा कर रहे 2 आरोपियों को हैरोइन सहित काबू किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

जानकारी के अनुसार एस.एस.पी. कपूरथला सङ्क्षतदर सिंह के आदेशों पर जिला भर में चल रही ड्रग विरोधी मुहिम के तहत थाना कोतवाली के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर नवदीप सिंह ने पुलिस टीम के साथ सुभानपुर मार्ग पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि नजदीकी क्षेत्र में 2 युवक खेतों में नशा कर रहे हैं। इस पर जब पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच दोनों युवकों को काबू किया तो उन्होंने अपने नाम अमनदीप सिंह उर्फ अमन पुत्र सुङ्क्षलदरपाल सिंह निवासी जालंधर तथा मिट्ठू सिंह उर्फ राजा पुत्र लुभाया राम निवासी गांव बूटा बताया। दोनों आरोपियों से हैरोइन लगी 2 पनीया, एक लाइटर तथा 10 रुपए का नोट बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!