दुकान में दाखिल हुए हथियार बंद व्यक्तियों ने पिस्तौल के बल पर छीना फोन

Edited By swetha,Updated: 08 Nov, 2018 12:41 PM

phone snatching case

गांव चूहड़पुर में 2 हथियारबंद व्यक्तियों ने पिस्तौल के बल पर दुकानदार से मोबाइल छीन लिया था। घटना के बारे में दुकान मालिक राजबीर सिंह ने बताया कि उसकी मोबाइल रीचार्ज और फोटो स्टूडियो की दुकान है। शाम के समय 2 नौजवान बाइक पर उसकी दुकान पर आए और...

सुल्तानपुर लोधी (धीर): गांव चूहड़पुर में 2 हथियारबंद व्यक्तियों ने पिस्तौल के बल पर दुकानदार से मोबाइल छीन लिया था। घटना के बारे में दुकान मालिक राजबीर सिंह ने बताया कि उसकी मोबाइल रीचार्ज और फोटो स्टूडियो की दुकान है। शाम के समय 2 नौजवान बाइक पर उसकी दुकान पर आए और मोबाइल रीचार्ज करवाने के बारे में पूछा।

 कुछ समय बाद उक्त नौजवान दुकान से बाहर बाइक के पास चले गए, परंतु कुछ समय बाद एक नौजवान दुकान के एकदम अंदर आया और पिस्तौल से मुझ पर हमला कर दिया तथा मेरा मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गया। राजबीर सिंह ने बताया कि वह गोली से बाल-बाल बच गया। घटना संबंधी तुरंत थाना कबीरपुर को सूचित किया गया। एस.एच.ओ. जसमेल कौर ने घटनास्थल का दौरा करते हुए कहा कि अज्ञात व्यक्तियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!