नेशनल हाईवे पर जानलेवा गड्ढे दे रहे हादसों को न्यौता

Edited By Kalash,Updated: 05 Dec, 2021 05:06 PM

inviting accidents giving deadly pits on the national highway

फगवाड़ा के नैशनल हाईवे पर जानलेवा गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढों की वजह से जहां एक तरफ राहगीरों को आने जाने में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है

फगवाड़ा (अभिषेक): फगवाड़ा के नैशनल हाईवे पर जानलेवा गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढों की वजह से जहां एक तरफ राहगीरों को आने जाने में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ किसी बड़ी दुर्घटना के घटने का डर भी बना हुआ है।

लोगों का कहना है कि उक्त गड्ढे पिछले लंबे समय से ऐसे ही बने हुए हैं परंतु प्रशासन इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा है। उक्त हाईवे फगवाड़ा को लुधियाना से जोड़ता है और इस हाईवे से काफी गति से वाहन गुजरते हैं जिसके चलते अचानक से इन गड्ढों के आगे ब्रेक लगा पाना बेहद मुश्किल है। इससे जान माल का नुक्सान हो सकता है इसलिए प्रशासन को चाहिए कि इस ओर तुरंत ध्यान दें और इन गड्ढों को दुरुस्त करवाया जाए तकि लोगों को और मुश्किल का सामना न करना पड़े और किसी बड़े हादस को घटने से बचाया जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!