Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Oct, 2026 11:53 PM

जम्मू के कनाचक के सीमावर्ती गांव मक्याल में एक खेत में ड्रोन जैसी वस्तु मिलने से सनसनी फैल गई। यह वस्तु अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) से महज ढाई किलोमीटर की दूरी पर मिली।
जम्मू : जम्मू के कनाचक के सीमावर्ती गांव मक्याल में एक खेत में ड्रोन जैसी वस्तु मिलने से सनसनी फैल गई। यह वस्तु अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) से महज ढाई किलोमीटर की दूरी पर मिली।
जानकारी के अनुसार, मक्याल निवासी विजय कुमार पुत्र तिलक राज के धान के खेत में यह ड्रोननुमा खिलौना पड़ा हुआ था। खेत में काम के दौरान ग्रामीणों की नजर इस पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना कनाचक पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कनाचक थाने के एसएचओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उक्त वस्तु को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह चीन में निर्मित एक खिलौना ड्रोन है, जो भारतीय बाजार में आम तौर पर मिलता है। हालांकि आईबी के नजदीक मिलने के कारण पुलिस कोई चूक नहीं बरतना चाहती। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वस्तु की गहनता से जांच की जा रही है।