रामनगर के युवाओं ने 1000 जरूरतमंदों तक पहुंचाया खाना

Edited By Vatika,Updated: 04 Apr, 2020 02:39 PM

youth of ramnagar brought food to 1000 needy

कोरोनावायरस के चलते लगाए गए कर्फ्यू के बीच आज मोहल्ला रामनगर के युवाओं ने 1000 से ज्यादा जरूतमंदों तक  पैकड खाना पहुंचाया।

जालंधर(सोमनाथ): कोरोनावायरस के चलते लगाए गए कर्फ्यू के बीच आज मोहल्ला रामनगर के युवाओं ने 1000 से ज्यादा जरूतमंदों तक  पैकड खाना पहुंचाया। शुनिवार की सुबह डीएवी कॉलेज पुल के नीच झुग्गियों में रहते कुछ बच्चों को मोहल्ले में खाना मांगते देख युवाओं ने तुरंत खाने का बंदोबस्त किया।

नौजवान नेता सोहन सिंह, हेमराज, मेशी, राजा, किशन लाल और डेरा टाहली वाली सरकार के गद्दीनशीन बाबा अश्वनी कुमार ने तुरंत डेरे में जरूरतमंदों के लिए लंगर तैयार करवाना शुरू करवाया। सोशल डिस्टैंस रखते हुए लंगर पकाया और पैकड किया गए। इसके बाद जरूतमंदों तक खाना पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!