10 ग्राम हैरोइन समेत महिला काबू

Edited By Vaneet,Updated: 02 Jul, 2020 05:30 PM

woman controlled with 10 grams of heroin

सदर पुलिस ने गश्त के दौरान गांव शंकर निवासी एक महिला को हैरोइन समेत काबू किया है। ...

नकोदर(रजनीश): सदर पुलिस ने गश्त के दौरान गांव शंकर निवासी एक महिला को हैरोइन समेत काबू किया है। सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि ए.एस.आई. अश्विनी कुमार पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। पुलिस पार्टी ने गांव टाहली की तरफ से एक महिला को पैदल आते हुए देखा। महिला पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गई और हाथ में पकड़ा लिफाफा साइड फैंक दिया। 

पुलिस ने महिला को नहर पुल चक्क कलां पर काबू करके लिफाफे में से 10 ग्राम हैरोइन बरामद की। आरोपी महिला की पहचान निम्मो पत्नी सतनाम निवासी गांव शंकर के रूप में हुई है। महिला के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!