संदिग्ध परिस्थितियों में साईकिल में फंसा मिला ट्रक चालक का शव

Edited By Vaneet,Updated: 14 Jul, 2020 01:19 PM

truck driver body found trapped in bicycle

नजदीकी गांव दोसाझ खुर्द में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नौजवान ट्रक चालक का शव धान के खेत में मिलने से इलाके...

गोराया(स.ह.): नजदीकी गांव दोसाझ खुर्द में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नौजवान ट्रक चालक का शव धान के खेत में मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी देते हुए गांव दोसाझ खुर्द की सरंपच मीना कुमारी ने बताया कि उन्हें सुबह भजन सिंह ने बताया कि उनके खेतों में एक साईकिल में फंसा हुआ व्यक्ति पड़ा है, जिसकी सूचना सरपंच ने पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंचे एस.एच.ओ. ने जांच करने पर बताया कि मृतक के पास से मिले फोन से काल करने पर पता चला कि उक्त नौजवान सर्बजीत विक्की उर्फ भूरा पुत्र कुंलवत सिंह निवासी संत नगर थाना फिल्लौर का रहने वाला है जो गोराया के गांव चचराड़ी में ट्रक चलाने का काम करता था।

 गत रात्रि 11 बजे के करीब वह अपने साईकिल पर वापस गांव आ रहा था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा जिसका शव सुबह राहगीरों व खेत मालिक ने देखा जो साईकिल में फंसा हुआ था व खेत में गिरा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल फिल्लौर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एस.एच.ओ. ने कहा कि पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों के आधार पर 174 के तहत कारवाई की है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!