हिमाचल गए हुए परिवार के घर चोरों ने किया हाथ साफ

Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 Sep, 2019 08:25 AM

theft

8 तोले सोने के गहने व 56 हजार की नकदी लेकर हुए फरार

जालंधर(महेश): गणेश नगर की गली नं. 1, दकोहा रोड रामा मंडी में रहता एक परिवार जब 4 दिन बाद रविवार को कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) से अपने घर लौटा तो चोरों ने घर में हाथ साफ किया हुआ था। नरेश कुमार पुत्र नरमेल सिंह ने मौके पर पहुंची पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि चोरों ने उनके घर में दीवार फांद कर प्रवेश किया और अंदर लगे दरवाजे का ताला तोड़ कर कमरों में पहुंचे, जहां से वे 8 तोले सोने के गहने तथा 56 हजार रुपए की नकदी लेकर उसी रास्ते से फरार हो गए। 

नरेश कुमार ने बताया कि वह 19 सितम्बर को कांगड़ा स्थित अपने घर परिवार समेत गए थे। आज बाद दोपहर वापस लौटे तो बाहरी गेट को ताला उसी तरह ही लगा हुआ था जिस तरह वह लगाकर गए थे लेकिन अंदर जाकर कमरों में बिखरा पड़ा सामान देेखकर हैरान रह गए। पुलिस आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाल रही है लेकिन अभी तक चोरों का कोई भी सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!